फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: प्रतियोगिता में अनीशा, दक्षित एवं अंजलि ने मारी बाजी

Wed, 17 Dec 2025 11:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवप्रयाग। विकासखंड के राइंका महड़जाली में खंडस्तरीय मैथ्स विजार्ड, स्पेलिंग जीनियस एवं निपुण विद्यार्थी परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. भास्करानंद बेवनी एवं प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज महड़जाती अनिल सेमवाल ने किया।



निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता में जीपीएस जामणीखाल की अनीशा ने प्रथम, जीपीएस देवप्रयाग के ईशान ने द्वितीय और जीपीडी तयाड़ी की वैभवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता में जीपीएस जामणीखाल के दक्षित बिष्ट प्रथम, अंश नेगी द्वितीय एवं जीपीएस देवप्रयाग के रूद्र तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेलिंग जीनियस प्रतियोगिता में जीपीएस जामणीखाल की अंजलि ने प्रथम, जीपीएस देवप्रयाग के वंश ने द्वितीय एवं यक्षित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालन संकुल प्रभारी शैलेश सयाना ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बीईओ कार्यालय के इंद्र दत्त डोभाल ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें