फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: गुलदार के हमले से दो मौतें होने पर गुस्साए ग्रामीण, खंडाह में लगाया जाम

Fri, 21 Nov 2025 06:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। खंडाह के समीपवर्ती कोटी और नयालगढ़ में गुलदार द्वारा एक महिला सहित दो लोगों को मारे जाने की घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शुक्रवार को खंडाह में श्रीनगर-पौड़ी मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि जब तक गुलदार को मारने के आदेश जारी नहीं हो जाते हैं, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

खंडाह के समीपवर्ती कोटी गांव की गिन्नी देवी पर बृहस्पतिवार अपराह्न साढ़े तीन बजे के करीब गुलदार ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। साथ ही नयालगढ़ के 50 वर्षीय प्रकाश चंद्र करीब एक सप्ताह से गायब चल रहे थे, उनका शव भी गांव के पास ही जंगल में मिला, जिसे गुलदार द्वारा निवाला बनाए जाने की बात कही गई है। इन घटनाओं से गुस्साए ग्रामीण शुक्रवार को सुबह ही श्रीनगर-पौड़ी मार्ग पर एकत्रित हो गए।
इस दौरान क्षेपंस सुरजीत बिष्ट, रामेश्वरी देवी, पिंकी देवी, पूनम देवी, प्रधान कुलदीप सिंह गुसाईं, अमित कंडारी, मनीष आदि ने कहा कि गुलदार के भय के कारण ग्रामीणों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चों को भी स्कूल भेजने में डर लग रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन व वन विभाग द्वारा गुलदार को मारने के आदेश जारी नहीं कराए जाने से दहशत बनी हुई है। इस दौरान श्रीनगर आ रहे मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत को भी ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास भी किया और वन विभाग के अधिकारियों से ग्रामीणों की समस्या का ठोस समाधान करने को कहा। मौके पर एसडीएम नुपूर वर्मा व कोतवाली निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी ने भी ग्रामीणों को समझाया। वन विभाग के अधिकारियों द्वारा क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में पिंजरे लगाने व गुलदार को माारने के लिए उच्चाधिकारियों से आदेश करवाए जाने के आश्वासन के बाद ही ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ।
नयालगढ़ ग्राम प्रधान अंजू देवी, भगत सिंह नेगी, सुनीता नेगी, सोहन सिंह, विमला देवी, विजयनंद, आनंदमणि, कुकेश कैंथोला, सुभाष कुमार की ओर से वन क्षेत्राधिकारी को गुलदार को आमदखोर घोषित कर मारने व ग्रामीणों की सुरक्षा के संदर्भ में ज्ञापन भी दिया गया।
-
स्कूलों में रही छुट्टी
गुलदार की दहशत से गुलदार प्रभावित क्षेत्र कोटी, नयालगढ़, जाख, चमराड़ा, श्रीकोट खंडाह, चड़ीगांव आदि स्कूलों में छुट्टी की गई थी। खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी रावत ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए छुट्टी के आदेश जारी किए गए थे।





दो पिंजरे नयालगढ़ में और एक पिंजरा कोटी गांव में लगा दिया गया है। साथ ही ट्रैप कैमरे भी लगाए गए हैं। वन विभाग की दो टीमें लगातार गश्त में लगी हुई हैं। गुलदार को आदमखोर घोषित करने व ग्रामीणों की मांग पर मारने के आदेश के लिए प्रमुख वन संरक्षक वन्य जीव की अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन

दिनेश चंद्र नौटियाल, वन क्षेत्राधिकारी, वन विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें