फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में उपचार न किए जाने का लगाया आरोप

Sat, 09 May 2026 06:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला अस्पताल में मरीज को लेकर उपचार को पहुंचे ग्रामीण चिकित्सकों पर भड़क गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि चिकित्सक मरीज का उपचार करने के बजाय श्रीनगर ले जाने को कह रहे थे। हालांकि बाद में चिकित्सकों ने मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण और जांच आदि की प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे विकासखंड कल्जीखाल के कठुड़ मनियारस्यूं निवासी 65 वर्षीय कुलदीप सिंह की छाती में दर्द होने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। ग्रामीण सुदर्शन सिंह ने बताया कि तीन चार दिनों से छाती में दर्द की शिकायत थी। शनिवार सुबह से ही हालत बिगड़ने लगी, बुजुर्ग चलने में असर्मथ थे तो ग्रामीणों ने कुर्सी पर बैठाकर करीब पांच सौ मीटर पैदल चलकर उन्हें सड़क तक पहुंचाया जहां उन्हें क्षेत्र के सीएचसी घंडियाल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया और जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एम्बुलेंस की मदद से बुजुर्ग को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। आरोप लगाया कि जिला अस्पताल की आकस्मिक सेवा में मरीज का सही से उपचार नहीं किया जा रहा और श्रीनगर ले जाने का दबाव बनाया जा रहा है। इस दौरान तीमारदारों ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जिला अस्पताल पूरी तरह से रेफर सेंटर बना हुआ है।
प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एलडी सेमवाल ने बताया कि द्वितीय शनिवार होने के चलते अस्पताल में केवल आकस्मिक सेवा उपलब्ध है। हालांकि सभी प्रकार के मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। बुजुर्ग के मामले में एक्सरे तकनीशिन को जांच के लिए कहा गया। बताया कि वह भोजन करने गया था तकनीशियन ने जल्द लौटकर एक्सरे किया। डॉ. सेमवाल ने बताया कि मरीज की सभी जांचें की जा रही हैं जबकि ग्रामीण अस्पताल प्रबंधन पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें