फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों ने लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड कार्यालय पर जड़ा ताला

विज्ञापन
श्रीनगर पीडब्ल्यूडी राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के कार्यालय मे तालाबंदी करते स्थानीय लोग - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के झूलापुल के समीप टीचर्स कॉलोनी को खतरे की समस्या को लेकर लोगों ने लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के कार्यालय का घेराव कर ताला जड़ दिया। समाधान का आश्वासन मिलने पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार को लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड श्रीनगर कार्यालय पहुंचे आक्रोशित लोगों ने जमकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। आक्रोशित लोगों का कहना था कि ऑलवेदर रोड निर्माण से श्रीनगर के समीप झूला पुल के पास स्थित टीचर्स कॉलोनी खतरे की जद में आ चुकी है। सड़क के चौड़ीकरण से भवनों और आंगनों में गहरी दरारें आ गई है। हर दिन भूस्खलन की संभावना बनी है, जिससे कभी भी जान माल का भारी नुकसान हो सकता है, लेकिन विभाग समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है। कार्यालय पर तालाबंदी के बाद एनएच के अधिकारियों और मौके पर पहुंचे तहसील कर्मी व कोतवाल ने आक्रोशित लोगों को समझाया, जिसके बाद निर्णय लिया गया कि क्षेत्रीय पटवारी की निरीक्षण आख्या शनिवार को एसडीएम के सम्मुख रखी जाएगी। इसके बाद उचित निर्णय लिया जाएगा। इस मौके पर भारती गुसांई, कलावती रावत, वासुदेव कंडारी, सुधा कंडारी, अनिता मैखूरी, प्रणव नैथानी, शरद बंगवाल व राकेश नैथानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें