पौड़ी। गढ़वाल केंद्रीय विवि के डॉ. बीजीआर परिसर के 7 मेधावियों का नॉर्थ जोन में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं समेत 22 छात्र छात्राओं को स्व. डॉ. आलम सिंह रावत मैमोरियल छात्रवृत्ति प्रदान की गई है।
परिसर सभागार में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए निदेशक प्रो. डॉ. यूसी गैरोला ने बताया कि मई के प्रथम सप्ताह में छात्रवृत्ति के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं थीं जिसमें अनामिका जुगराण प्रथम, अंजलि थपलियाल द्वितीय व आकांक्षा गुसाईं तृतीय रही जबकि नाॅर्थ जोन के तहत हुई पावर लिफ्टिंग महिला में प्रभा पांडेय ने पहला, वॉलीबाल महिला में अश्वनी मेहरा ने दूसरा और टेटे पुरुष अनंत बिष्ट ने तीसरा स्थान पाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धीरेंद्र सिंह रावत ने सभी को पुरस्कार बांटे। इस मौके पर शिक्षाविद डॉ. गौतम कुमार, डॉ. सीबी कोटनाला, डॉ. नवीन चंद्र, डॉ. सपना रावत, मानसी दंगवाल आदि मौजूद रहे। संवाद