थलीसैंण। विकासखंड थलीसैंण के राइंका हिंवालीधार में आयोजित छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में विद्यायल का नाम रोशन करने वाले पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया। बताया कि एल्युमिनाई छात्राें ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विद्यायल प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. शिवचरण नौडियाल ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राएं इसी विद्यालय से अध्ययन प्राप्त कर स्वास्थ्य, पुलिस, राजस्व व शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। थानाध्यक्ष पैठाणी सुनील रावत ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों से रूबरू कराया। उन्हाेंने छात्राओं के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किसी अनजान से दोस्ती न करने की अपील की।
साथ ही किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड की जानकारी पुलिस को देने को कहा। उन्होंने लोगों को नए कानून व अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर राष्ट्रीय खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अंकित कुमार, रेजिडेंट मेडिकल आफिसर डाॅ. मीनाक्षी, कस्टम विभाग के निरीक्षक राहुल नौटियाल, राजस्व उपनिरीक्षक पंकज राणा व अनूप नेगी, प्राध्यापक राप्रावि बड़ेथ अंकित कुमार, प्रवक्ता सुरेश नौटियाल, विनोद गुसाईं आदि पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया।