देहरादून में स्वाइन फ्लू से मरीज की मौत होने के बाद जिला स्वाथ्य विभाग भी सजग हो गया है। मुख्य मेडिकल आफिसर डॉॅ. मनीष अग्रवाल ने सभी सामूहिक स्वास्थ्य केंद्रों को हाई अलर्ट करते हुए डॉक्टरों को निर्देश जारी किए हैं कि स्वाइन फ्लू को लेकर किसी भी तरह की कोताही न बरतें।
सभी अस्पतालों से समन्वय बनाकर संदिग्ध मरीजों की पूरी तरह से जांच करवाएं। उन्होंने कहा कि अस्पताल स्टाफ को निजी सुरक्षा किट दी गई है। इसमें दवाइयों से लेकर ग्लब्स व अन्य जरूरी सामान उपलब्ध करवाया गया है। अब तक जिले में स्थिति सामान्य है।