फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: चार साल बाद एप्रोच मार्ग निर्माण से किया इन्कार

Sun, 18 Jan 2026 06:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
नैथाणा मोटर पुल को बैरांगना क्षेत्र से जोड़ने के लिए बनना था एप्रोच मार्ग
विज्ञापन

लोनिवि और आरडब्ल्यूडी ने निर्माण से किया मना, अब वापस होगी धनराशि
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेलमार्ग परियोजना के तहत अलकनंदा नदी पर बने नैथाणा मोटर पुल को बैरांगना क्षेत्र से जोड़ने की वर्षों पुरानी उम्मीदों पर एक बार फिर पानी फिर गया है। कार्यदायी एजेंसियों ने एप्रोच मार्ग के निर्माण से इन्कार कर दिया है। अब लोनिवि की ओर से निर्माण कार्य की धनराशि वापस की जा रही है।
विज्ञापन

रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) की ओर से श्रीनगर में अलकेश्वर घाट से नैथाणा मोटर पुल का निर्माण लगभग दो वर्ष पूर्व पूरा कर लिया गया था। यह पुल रानीहाट/नैथाणा रेलवे स्टेशन को जोड़ने के साथ ही टिहरी और पौड़ी जिले के कई क्षेत्रों को जोड़ने के उद्देश्य से बनाया गया है। वर्तमान में क्षेत्र में कीर्तिनगर, घस्या महादेव और सुपाणा मोटर पुल हैं लेकिन नैथाणा पुल के बनने से श्रीनगर बाजार का चौरास क्षेत्र से सीधा संपर्क हो जाएगा। साथ ही बैरांगना क्षेत्र भी जुड़ जाएगा। जनता की मांग को देखते हुए मोटर पुल की एप्रोच रोड को झूला पुल के पैदल मार्ग से जोड़ने का विकल्प तलाशा गया था। इसके लिए आरवीएनएल की ओर से लोनिवि कीर्तिनगर को धनराशि भी जारी की गई थी लेकिन लोनिवि ने तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए एप्रोच मार्ग निर्माण से इन्कार कर दिया। इसके बाद यह जिम्मेदारी आरडब्ल्यूडी घनसाली को सौंपने पर विचार हुआ लेकिन आरडब्ल्यूडी ने भी विभागीय मानकों और गाइडलाइन का हवाला देकर निर्माण कार्य करने से असमर्थता जता दी। लोनिवि की सहायक अभियंता निक्की बाला ने बताया कि विभागीय पैरामीटर के अनुसार उक्त स्थान पर एप्रोच मार्ग का निर्माण संभव नहीं है। इसलिए अवमुक्त धनराशि वापस की जा रही है। वहीं आरडब्ल्यूडी घनसाली के अधिशासी अभियंता आशीष बहुगुणा ने बताया कि इस संबंध में बातचीत हुई थी लेकिन विभाग की गाइडलाइन के अनुसार निर्माण कार्य कराया जाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें