फोटो
श्रीनगर। एंजिल्स हेवन स्कूल खंदूखाल में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के निर्माण में लगी एलएंडटी कंपनी की ओर से छात्र-छात्राओं को फायर ड्रिल का प्रशिक्षण दिया गया। एलएंडटी कंपनी के प्रशासनिक अधिकारी श्यामदत्त जोशी एवं उनके सहयोगियों ने आग लगने के कारणों की जानकारी देते हुए आपात स्थिति में बचाव और आग बुझाने के प्रभावी तरीकों के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान फायर ड्रिल का लाइव डेमो प्रस्तुत किया गया। आग लगने के कारण और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी बताए गए। प्रधानाचार्या विभा भट्ट ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ जीवन रक्षक प्रशिक्षण मिलना सराहनीय पहल है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक आरपी भट्ट, शिक्षक विवेक, शशिकला, गीता, सुभाष, कमला, पूनम आदि ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। संवाद