फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि में प्रवेश के लिए बंपर आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए बंपर आवेदन आए हैं। इस बार करीब छह हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। आवेदन पत्र लेने की अंतिम तिथि 10 जुलाई नियत की गई थी।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया लेने की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। आवेदन पत्रों की बिक्री 20 जून से शुरू हुई थी। शुरुआती दौर में विवि की ओर से आवेदन करने के लिए ऑफलाइन सुविधा ही दी गई थी। बाद में छात्रों के विरोध करने पर विवि प्रशासन की ओर से आवेदन के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। विवि के डीएसडब्ल्यू कार्यालय में तैनात नरेंद्र रौथाण ने बताया कि अंतिम तिथि तक 4800 आवेदन पत्रों की बिक्री ऑफ लाइन के माध्यम से हुई है। वहीं विवि की ऑन लाइन प्रक्रिया देख रहे डा. नरेंद्र रावल ने बताया कि करीब 1200 छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। ऑफ लाइन और ऑन लाइन आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या करीब 6 हजार है। वहीं बड़ी संख्या में प्रवेश के लिए आवेदन पत्रों की बिक्री पर विवि के अधिकारियों, शिक्षकों व कर्मचारियों ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें