फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिलाल राथर की विदेश में कोई संपत्ति नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय की जांच का सामना कर रहे प्रदेश के पूर्व मंत्री अब्दुल रहीम राथर के पुत्र हिलाल राथर के वकील ने रविवार को कहा कि उनके मुवक्किल की विदेश में कोई संपत्ति नहीं है और अगर सरकार ने ऐसा कुछा पाया है तो उसकी सार्वजनिक नीलाम कर प्राप्त धन को आम लोगों के हित में इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशायल ने शुक्रवार को दावा किया था कि हिलाल राथ ने अपनी कंपनी पैराडाइज एवेन्यू से विदेशी दौरों पर जाने और भारत के साथ दुबई और अमेरिका में संपत्ति खरीदने के लिए ऋण लिया था। वकील मुदासिर रैना ने एक बयान में कहा, उनके मुवक्किल की देश के बाहर कोई संपत्ति नहीं है। ईडी ने वीरवार को राथर के खिलाफ एक कथित बैंक धोखाधड़ी जांच से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के संबंध में कई छापे मारे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें