फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलगाम में मुठभेड़, अंधेरे का फायदा उठा भाग निकले आतंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलगाम। दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार तड़के शुरू हुई मुठभेड़ के दौरान आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन आतंकियों का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

जिले के सिंघनपोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने शनिवार की रात तलाशी अभियान चलाया। घेरा सख्त होता देख रविवार तड़के एक मकान में छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। थोड़ी देर बाद दूसरी ओर से फायरिंग बंद हो गई। इसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन आतंकियों का सुराग नहीं लगा। माना जा रहा है कि मुठभेड़ में घिरे दो से तीन आतंकी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें