राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग के संस्थापक ज्योतिषाचार्य व समाजसेवी स्व. चक्रधर जोशी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सात दिवसीय व्याख्यानमाला की शुरुआत की गई। व्याख्यानमाला में शिक्षक ‘गांधी का दर्शन’ विषय पर व्याख्यान देंगे।
रविवार से शुरू हुए कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विद्याधर पांडे ने महाविद्यालय संस्थापक आचार्य जोशी को याद करते देवप्रयाग क्षेत्र में उच्च शिक्षा के लिए उनके द्वारा किए गए प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के लिए भूमि व भवन उपलब्ध कराकर स्व. जोशी ने क्षेत्र में उच्च शिक्षा की नींव रखी। मुख्य वक्ता एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अशोक कुमार मेंदोला ने महात्मा गांधी के दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डालते कहा कि गांधी को जानने से ज्यादा जरूरी उन्हें समझना जरूरी है। इस मौके पर डा. अर्चना, डॉ. महेशानंद नौरियाल , डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. लीना पुंडीर, डॉ. रंजू उनियाल, प्रियंका सिंह, डॉ. पारुल रतूड़ी, डॉ. प्राची फर्त्याल, डॉ. सृजना राणा और निकिता चौहान सहित एनएसएस के स्वयंसेवक छात्र-छात्राएं मौजूद थे। संवाद