फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: नाबालिग बच्ची को शौचालय में बंद कर छेड़खानी का आरोपी भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। तहसील पौड़ी के एक राजस्व क्षेत्र में नाबालिग बच्ची को शौचालय में बंद कर उसके साथ छेड़छाड़ के आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है। विशेष सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) पौड़ी की अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा है। मामला तहसील पौड़ी के एक राजस्व क्षेत्र का है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही से गिरफ्तार किया था।तहसील पौड़ी के एक राजस्व क्षेत्र स्थित धार्मिक स्थल (मंदिर) के पास बीते 12 अक्तूबर की शाम तीन बजे एक छह वर्षीय बच्ची खेल रही थी। बच्ची के पिता का व्यापारिक प्रतिष्ठान भी समीप ही था। इस दौरान बच्ची को एक 18 वर्षीय युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। वह बच्ची को धार्मिक स्थल के पास शौचालय में ले गया। जहां उसने शौचालय की अंदर से कुंडी लगा दी।
ऐसा देख बच्ची ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। उन्होंने जब दरवाजा खोलने के लिए आवाज दी, तो आरोपी युवक ने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। जहां बच्ची के साथ आरोपी युवक पाया गया। नाबालिग बच्ची के पिता ने राजस्व पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई किए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़, पॉक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार किया था। नायब तहसीलदार पौड़ी संजय नेगी ने बताया कि नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ के आरोपी को विशेष सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) पौड़ी की अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर आरोपी को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार खांड्यूसैंण भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें