फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: महिला के साथ छेड़छाड़ करने पर आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। पौड़ी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला के साथ छेड़छाड़, मारपीट और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

एसएसआई वेद प्रकाश के मुताबिक पांच अक्टूबर को 60 वर्षीय एक महिला ने एक युवक पर घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि रात को तोली निवासी सैन भंडारी उर्फ जॉनी ने जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने मारपीट की और गाली-गलौज की। आरोपी ने किसी और से घटना का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने मामले में तत्काल कार्रवाई के लिए सीओ सदर तुषार बोरा के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की। पुलिस ने आरोपी सैन भंडारी उर्फ जॉनी (31) को गिरफ्तार कर जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्म सिंह की अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार खांड्यूसैंण भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें