फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: गाली गलौज व पाठल से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Thu, 01 Jan 2026 08:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौड़ी। पुलिस ने पौड़ी तहसील के राजस्व गांव बालमणा निवासी एक युवक को घर में घुसकर गाली-गलौज देने, झगड़ा करने व पाठल से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बीते 30 दिसंबर को बनगड़स्यूं निवासी जगमोहन सिंह ने पुलिस को नामजद तहरीर दी थी। जिसमें बताया गया बालमणा गांव निवासी आकाश कुमार ने 29 दिसंबर को उनके घर में जबरन घुसकर उनके माता- पिता के साथ गाली गलौज व झगड़ा करने का आरोप लगाया। यह भी आरोप लगाया कि उसने धारदार पाठल से उन पर जानलेवा हमला किया। इस हमले में उनका दायें हाथ का अंगूठा कट गया। पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी आकाश कुमार को गांव में दबिस देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की ओर से आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में एसआई मेहराजुद्दीन, एसआई प्रवीण रावत, एएसआई संजय असवाल व सिपाही अनिल बिजल्वाण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें