फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: न्यूज डायरी

Thu, 01 Jan 2026 08:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
नाटक कर कलाकारों ने महंगाई की मार पर किया प्रहार
विज्ञापन

फोटो
पौड़ी। सफदर हाशमी शहादत दिवस पर नवांकुर नाट्य समूह के कलाकारों ने उन्हें स्मरण किया। इस मौके पर कलाकारों ने सफदर हाशमी कृत महंगाई की मार नाटक का मंचन कर वर्तमान समय के परिदृश्य पर जोरदार कटाक्ष किया। शहर के डीएवी इंटर कालेज में आयोजित नाटक में कलाकारों ने महंगाई की मार से परेशान आम आदमी और उसके जीवन में होने वाले बदलावों की मार्मिक स्थिति बयां की। मंचन में दिखाया गया कि जमाखोरी से जनता को इस हद तक परेशान किया जाता है कि वह प्रतिरोध का रास्ता चुन लेती है। इस दौरान कलाकारों ने अंकिता भंडारी प्रकरण, पेपर लीक, जंगली जानवरों की दहशत से परेशान लोगों की स्थिति बयां की। इस मौके पर कलाकार पारस रावत, सुधांशु नौटियाल, आयुष सुंदरियाल, शंकर राणा, आयुष कुमार, वंशिका, दीपिका, आदि ने अभिनय किया।
-
समलौंण पौध रोपकर पिता को किया याद
फोटो
थलीसैंण। विकासखंड के कंडारस्यूं पट्टी के बहेड़ी गांव में स्व. रामदयाल नौड़ियाल के वार्षिक पिंडदान पर परिजनों ने समलौंण पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। पत्नी सर्वेश्वरी देवी पुत्र दिनेश नौड़ियाल व आरती देवी ने मौसमी की समलौंण पौध लगाकर दिवंगत पिता को स्मरण किया। समलौंण सेना नायिका शिवानी देवी ने पर्यावरण को बचाने के लिए प्रत्येक पर्व व संस्कारों के दौरान अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। इस मौके पर आशा देवी, पुष्पा देवी, सुनीता देवी, कमला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चित्रकला में सारिका, भाषण में दिव्या प्रथम

फोटो-

पौड़ी। बाल विकास परियोजना खिर्सू के की ओर से में बृहस्पतिवार को शहीद कुलदीप जीआईसी खंडाह में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत अफसर बिटिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता में सारिका व भाषण में दिव्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी रीना बिंदोला ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान बालिकाओं के लिए चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकला में सारिका ने प्रथम, नाजिया द्वितीय व मानसी रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि भाषण में दिव्या प्रथम, इशिका द्वितीय व राधिका तृतीय रही। इस मौके पर ग्राम प्रधान नयालगढ़ अंजू, बछेली के कुलदीप गुसाईं, प्रधानाचार्य विक्रम सिंह नेगी, एएनएम सुमनलता, सीएचओ ईशा बहुगुणा, महिला उपनिरीक्षक लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें