फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में सेंद्री के पूर्व ग्राम प्रधान की मौत

Fri, 06 Nov 2015 07:05 PM IST
देवप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मूल्यागांव के समीप एक कार के अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिरने से पूर्व ग्राम प्रधान की मौत हो गई। जबकि एक घायल व्यक्ति रात भर खाई में पड़ा रहा। सुबह वह किसी तरह सड़क पर स्थित चाय की दुकान में पहुंचा। तब जाकर पुलिस और अन्य लोगों को घटना की जानकारी मिली। रात भर खाई मेें पड़े रहने और करीब 11 घंटे तक उपचार नहीं मिलने से घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सिर में फ्रैक्चर और अंदरूनी रक्तस्राव होने से उसको हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब 8.10 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि मूल्यागांव के समीप एक कार खाई में गिर गई है। कार में सेंद्री के दो लोग सवार थे। इस हादसे में एक की मौत हो गई है। जबकि दूसरा सुबह लगभग आठ बजे हाईवे स्थित एक ढाबे में पहुंच गया है।

पुलिस ने 108 से घायल जगदीश (25) पुत्र बीरेंद्र कंडियाल को बेस अस्पताल पहुंचाया। जबकि मृतक गोविंद कंडियाल (48) दयाल सिंह के शव को खाई से निकाल लिया। गोविंद सिंद्री के प्रधान रह चुके हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी देवप्रयाग हेमंत खंडूरी ने बताया कि दुर्घटना के शिकार लोग देहरादून से अपने गांव सिंद्री (चौरास) लौट रहे थे। रात उन्होंने 10 बजे बैरियर यह कहकर पार किया है कि वे बगवान जा रहे हैं। रात लगभग 10 बजे उन्होंने अपने परिजनों से घर लौटने की बात कही थी। रात भर घर नहीं लौटने पर उनके परिजन भी उन्हें ढूंढ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें