एबीवीपी ने सीएबी के समर्थन में किया प्रदर्शन
- फोटो : SHRINAGAR
छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएए) का स्वागत किया है। संगठन ने अराजक तत्वों से निपटने की लिए पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई को भी उचित ठहराया।
मंगलवार को एबीवीपी ने बिड़ला परिसर में सीएबी के समर्थन में सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस मौके कहा गया कि सीएबी और एनआरसी भारत में जरूरी हैं। सभी राज्यों को एनआरसी लागू करना चाहिए। इससे अवैध रूप से भारत में घुसपैठियों पर रोक लगेगी। प्रदर्शनकारियों में एबीवीपी के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुधीर जोशी, गढ़वाल सहसंयोजक ऋतांशु कंडारी, शैलेश मलासी, संदीप राणा, रोबिन बिष्ट, अमन पंत, गौरव मोहन, आदित्य, पृथ्वी चौहान, मनीष डालिया और सूरज बिष्ट आदि शामिल थे।
बीजीआर परिसर पौड़ी में अभाविप के जिला संयोजक नितिन रावत ने कहा कि नागरिकता संशोधन विधेयक देश में शांति व एकता के संदेश का प्रतीक है। इस मौके पर पूर्व नगर मंत्री आकाश कुकरेती, मोहित रावत, राजशेखर रावत, संदीप चौहान, अक्षय रावत, गौरव नेगी आदि शामिल रहे।