फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी का ऑनलाइन सदस्यता अभियान 11 से

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) 11 से 20 सितंबर तक ऑन लाइन सदस्यता अभियान चलाएगी। अभियान के लिए संगठन की ओर से पोस्टर का विमोचन किया गया।
विज्ञापन

अभियान की तैयारियों की जानकारी देते हुए एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री ऋतांशु कंडारी ने बताया कि वर्ष 2019-20 में संपूर्ण देश में 33 लाख 39 हजार 682 लोग परिषद के सदस्य बने। इस साल कोविड को देखते हुए ऑन लाइन सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। मुश्किल समय को देखते हुए सदस्यता शुल्क माफ कर दिया गया है। इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री पृथ्वी राणा, जिला संगठन मंत्री शाश्वत खंडूड़ी, संदीप राणा, अमन पंत, गौरव नेगी व ऋषभ रावत आदि मौजूद थे।
उधर, गोपेश्वर में विभाग संयोजक अमित मिश्रा, जिला संयोजक विपिन कंडारी, नगर मंत्री आयुष हटवाल, छात्रसंघ अध्यक्ष पवनेश रावत, छात्र संघ उपाध्यक्ष शुभम रावत, छात्र संघ सह सचिव पंकज, नगर सह मंत्री रविंद्र नेगी, कॉलेज इकाई मंत्री आशीष त्रिपाठी, नगर सह मंत्री धीरज राणा मौजूद ने बताया कि सदस्यता अभियान में सभी सक्रिय रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें