फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने किया प्राचार्य का घेराव

Wed, 04 Nov 2015 09:34 PM IST
कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्र-छात्राओं ने बुधवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य का घेराव कर कॉलेज के शिक्षकों के अन्यत्र स्थानांतरण पर रोष जताया। कहा कि कॉलेज के शिक्षकों को दूसरे महाविद्यालयों में स्थानांतरण होने से पढ़ाई पर बुरा असर पड़ेगा। कहा कि सेमेस्टर परीक्षाओं के चलते कक्षाओं में पठन-पाठन प्रभावित होने की संभावना बन गई है। कहा कि छात्र हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


बुधवार को छात्रसंघ अध्यक्ष ऐश्वर्या चौहान की अगुवाई में एबीवीपी सदस्यों ने प्राचार्य डॉ. एमएस रौतेला के कक्ष में जाकर उनका घेराव किया। कहा कि उच्च शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर कॉलेज से हिंदी और भौतिकी के शिक्षकों को अन्यत्र कॉलेज में भेजने का छात्रसंघ पुरजोर विरोध करेगा। एबीवीपी के जिला संयोजक गौरव जोशी, कॉलेज इकाई अध्यक्ष आकाश रावत, शांतनु रावत, शैलेंद्र सिंह बिष्ट, गुरविंदर ने बताया कि कॉलेज प्रशासन को यहां के शिक्षकों को अन्यत्र नहीं भेजने दिया जाएगा।
अध्यक्ष ऐश्वर्या चौहान ने बताया कि प्राचार्य ने उन्हें शिक्षकों को स्थायी रूप से स्थानांतरित न करने का भरोसा दिलाया है। प्राचार्य ने बताया कि निदेशालय के निर्देश पर जयहरीखाल कॉलेज में बीस-बीस दिन के लिए दो शिक्षक भेजे गए हैं। इससे कॉलेज की कक्षाएं और पढ़ाई प्रभावित नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें