कीर्तिनगर। विकासखंड के ग्राम सभा सेंद्री में शुक्रवार को आधार सेवा कैंप आयोजित किया गया। ग्राम प्रधान जशीला पुंडीर की पहल पर कीर्तिनगर डाकघर की टीम ने ग्रामीणों को गांव में पहुंचकर आधार से जुड़ी सभी सेवाएं प्रदान कीं। कैंप में बच्चों सहित सभी लोगों के आधार अपडेट, सुधार व नए आधार पंजीकरण किए गए। इसके साथ ही डाकघर की पत्राचार से संबंधित सुविधाएं भी गांव में ही उपलब्ध कराई गईं। कैंप का संचालन प्रदीप ठाकुर के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर पूजा देवी, आनंद सजवाण, उर्मिला देवी, दिक्षा, बलवीर पुंडीर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। ग्रामीणों ने गांव में कैंप लगाने और आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए ग्राम प्रधान और डाक विभाग की टीम का आभार जताया। संवाद