फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बुआखाल में तारकोल के टैंकर के कारण दो घंटे लगा जाम

Sun, 25 Oct 2026 06:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

तकनीकी खामी के कारण टैंकर सड़क पर हो गया बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। श्रीनगर-पौड़ी-कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह बुआखाल के समीप तकनीकी खामी के कारण तारकोल से भरा एक टैंकर सड़क पर ही बंद हो गया। इससे राजमार्ग पर करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने रूट डायवर्ट कर यातायात सुचारु कराया। इस दौरान यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब आठ बजे देवप्रयाग की ओर से तारकोल लेकर आ रहा टैंकर बुआखाल के समीप तकनीकी खामी के कारण सड़क पर ही बंद हो गया। टैंकर के बीच सड़क पर खड़े होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। कोतवाली जयपाल नेगी ने बताया कि टैंकर को पाबौ की ओर जाना था। यातायात सुचारु रखने के लिए कोटद्वार रोड पर छतरीधार से रूट डायवर्ट कर वाहनों को ब्लॉक मोटर मार्ग होते हुए कंडोलिया-बुआखाल मार्ग से निकाला गया। उन्होंने बताया कि सुबह करीब दस बजे जेसीबी की मदद से टैंकर को सड़क के किनारे किया गया। इसके बाद राजमार्ग पर यातायात सुचारु हो गया।
विज्ञापन


राजेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें