जनपद का शिक्षा महकमा स्टूडेंट एक्सचेंज कार्ययोजना को लेकर संजीदगी से कार्य में जुट गया है। समग्र शिक्षा अभियान के एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जनपद के 14 छात्र-छात्राओं का एक दल एक सप्ताह के शैक्षणिक भ्रमण पर बंगलूरू जाएगा। दल को भ्रमण की जानकारी पावर प्वाइंट व चार्ट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से तैयार करनी होगी। दल में दो मार्गदर्शक शिक्षक भी शामिल रहेंगे।
दल में कक्षा 10 और 12वीं की छह छात्राएं और आठ छात्र शामिल हैं। दल के साथ दो मार्गदर्शक शिक्षकों में एक अध्यापक और एक अध्यापिका शामिल हैं। छात्र-छात्राओं का यह दल 12 जनवरी को भ्रमण पर निकलेगा, जिसकी वापसी 18 जनवरी को होगी। दल में छात्र-छात्राओं में से एक-एक नायक भी चुना जाएगा। विभाग के अधिकारियों ने दल को किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने, सभी के मोबाइल नंबर आपस में रखने, अभिभावकों से सहमति पत्र लेने सहित अनेक दिशा-निर्देश दिए हैं। डीईओ माध्यमिक बिमल चंद्र बहुगुणा ने बताया कि दल में जीआईसी नौगांवखाल के शिक्षक महेंद्र सिंह रौतेला और जीआईसी पौड़ी की शिक्षिका जयंती पुरोहित मार्गदर्शक के रुप में दल में शामिल रहेंगी।
ये छात्र-छात्राएं हैं दल में शामिल
छात्र/छात्रा का नाम विद्यालय का नाम
साक्षी (कक्षा 10) जीआईसी डाबरी
पारुल (12) जीआईसी नौगांवखाल
संस्कृति धस्माना(10) जीआईसी नौगांवखाल
शुभम (12) जीआईसी सीकू
प्रियांशी (10) जीएचएसएस हनुमंती
अनामिका रावत (12) नवोदय विद्यालय संतूधार
श्वेता (12) जीआईसी सेंधीखाल
विजय सिंह भंडारी (12) जीआईसी कोटड़ीढांग
दिपांशु सिंह भंडारी (12) जीआईसी निसणी
आयुष रावत (10) जीआईसी पोखड़ा
सूरज सिंह (12) जीआईसी स्वीत
हिमांशु रावत (10) जीआईसी बाली
प्रियांशु सिंह नेगी (12) जीआईसी बाली
अक्क्ष (12) जीआईसी पौड़ी