फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: चंपावत की घटना के विरोध में निकाली आक्रोश रैली

Thu, 07 May 2026 07:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
- जस्टिस फॉर अंकिता कमेटी से जुड़े लोगों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

श्रीनगर। चंपावत में युवती के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर बृहस्पतिवार को श्रीनगर में जस्टिस फॉर अंकिता कमेटी से जुड़े लोगों ने आक्रोश रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। पीपलचौंरी से शुरू हुई रैली गणेश बाजार होते हुए गोला पार्क पहुंची। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन


गोला पार्क में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में लगातार महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध बेहद चिंताजनक हैं। चंपावत की घटना ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सत्ता और प्रभाव के कारण कई मामलों में अपराधियों के हौसले बढ़ रहे हैं। कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा किसी एक दल या राजनीति का विषय नहीं बल्कि समाज और संस्कृति से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ती घटनाओं पर सख्त रोक लगनी चाहिए। उन्होंने सरकार से अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अंकिता भंडारी मामले की तरह अन्य घटनाओं में भी न्याय मिलने में देरी से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। कहा, सरकार को प्रभावी कदम उठाने होंगे ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस मौके पर मुकेश सेमवाल, मोनिका, निशा, प्रिया, अशोक, रेखा, गंगा, विद्या, दीप्ती, लक्ष्मी, सरस्वती देवी, सीमा, ओमकार समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें