फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: खराब हैंडपंप बना परेशानी, राहगीरों ने जताई नाराजगी

Sat, 16 May 2026 05:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
श्रीनगर भक्तियाना एसएसबी गेट के सामने खराब हुआ पानी का हैंड पंप ------ संवाद
विज्ञापन
- स्थानीय लोग और चारधाम यात्रियों को भीषण गर्मी में हो रही दिक्कतें
विज्ञापन

श्रीनगर। चारधाम यात्रा के प्रमुख पड़ाव श्रीनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भक्तियाना क्षेत्र में एसएसबी गेट के सामने जल संस्थान की ओर से लगाया गया हैंडपंप पिछले दो दिनों से खराब पड़ा हुआ है। भीषण गर्मी के बीच हैंडपंप खराब होने से यहां से गुजरने वाले स्थानीय लोगों, राहगीरों और चारधाम यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी नीरज व सूरज का कहना है कि यात्रा सीजन शुरू होने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों और वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ गई है। ऐसे में सड़क किनारे लगा यह हैंडपंप से यात्री पानी पीकर राहत महसूस करते हैं लेकिन हैंडपंप खराब होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय निवासी गजेंद्र मैठाणी ने बताया कि पिछले दो दिनों से हैंडपंप खराब पड़ा है जिससे स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ चारधाम यात्रा पर आने-जाने वाले यात्रियों को भी दिक्कत हो रही है। चिलचिलाती गर्मी में हैंडपंप बंद होना लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल संस्थान के सहायक अभियंता अर्पित मित्तल ने बताया कि हैंडपंप खराब होने की शिकायत दर्ज कर ली गई है। विभाग की ओर से जल्द मरम्मत कार्य कराया जाएगा और दो दिन के भीतर हैंडपंप को ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें