फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बछेली-लगानू मार्ग पर पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Thu, 05 Nov 2026 06:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। खंडाह बछेली ग्रामसभा के तरुली गांव में गुलदार के दहशत से परेशान ग्रामीणों को बुधवार देर रात राहत मिली। लगानू गांव के रास्ते पर वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में गुलदार कैद हो गया। गुलदार के पकड़े जाने से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

बीते 9 नवंबर को तरुली गांव में गुलदार ने एक महिला को अपना निवाला बनाया था। इसके बाद वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त तेज करने के साथ ही कैमरा ट्रैप, सोलर सीसीटीवी कैमरे और पिंजरे लगाए थे। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए गश्ती दल लगातार भ्रमण कर रहे थे। वहीं, स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था भी की गई थी। लंबे समय तक गुलदार के पकड़ में नहीं आने से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश बना हुआ था।
उप प्रभागीय वनाधिकारी आयशा बिष्ट ने बताया कि बुधवार रात करीब 8:46 बजे लाइव सीसीटीवी कैमरे में गुलदार पिंजरे में कैद होने की पुष्टि हुई। इसके बाद वन विभाग की टीम ने उसका रेस्क्यू कर पौड़ी पहुंचाया। करीब सात वर्षीय नर गुलदार का चिकित्सकों की टीम ने मेडिकल परीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि गुलदार को ढेला, चिड़ियापुर अथवा देहरादून शिफ्ट करने के लिए पत्र लिखा गया है। उपलब्ध स्थल के अनुसार उसे सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


- जब तक पुष्टि न हो क्षेत्र में वन कर्मियों की तैनाती रहे
ग्राम प्रधान बछेली कुलदीप गुसाईं ने कहा कि क्षेत्र में दो गुलदार सक्रिय थे। एक गुलदार को पिंजरे में कैद होने के बाद कुछ हद तक राहत तो मिली है लेकिन जब तक इस बात की सही पुष्टि न हो जाए कि पकड़ा गया गुलदार हमलावर था और नहीं तब तक क्षेत्र में वन विभाग की टीम तैनात रहे और पिंजरे भी यथावत रखे जाएं।



-

गुलदार के भय से सहमे ग्रामीण, झाड़ियों की सफाई की मांग
श्रीनगर। नयालगढ़ ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने गुलदार के बढ़ते खतरे को देखते हुए गांव के रास्तों के आसपास झाड़ियों की सफाई, खाली भूमि के समतलीकरण और क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को एनआईटी सुमाड़ी में निर्माण कार्य कर रही हिमालयन कंस्ट्रक्शन कंपनी और सेम इंडिया बिल्ड के प्रबंधकों को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि झाड़ियों और ऊबड़-खाबड़ जमीन के कारण गुलदार के छिपे होने का डर बना रहता है, जिससे महिलाओं और बच्चों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। उन्होंने निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली मिट्टी से गांव की खाली भूमि और गड्ढों में निशुल्क भरान कराने की मांग की। साथ ही एनआईटी निर्माण में भारी वाहनों की आवाजाही से क्षतिग्रस्त गौदू तोक से पीपल चौरी होते हुए मोटर पुल नैल तक के मार्ग की मरम्मत कराने की मांग उठाई। ज्ञापन देने वालों में धीरेंद्र प्रसाद घिल्डियाल, टीका प्रसाद, दुर्गा प्रसाद गैरोला, पुष्पा देवी, उमा देवी, सीतांबरी देवी, गोदांबरी देवी, सरिता देवी, मुकेश कैंथेला, त्रिलोक धनाई और आनंदमणि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें