फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कास्मेटिक की दुकान पर भीषण आग, सब जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के सरवाल इलाके में रविवार सुबह एक कास्मेटिक की दुकान पर भीषण आग लग गई। आग से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दमकल वाहन मौके पर पहुंचे, लेकिन आग बुझने तक सबकुछ जल चुका था। आग लगने का शुरुआती कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। बहरहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दुकान के मालिक राजेश गुप्ता के अनुसार दुकान में कास्मेटिक और गिफ्ट आइटम का लाखों रुपये का सामान था। उन्हें सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई है। जब दुकान के पास पहुंचे तब तक सबकुछ जल रहा था। सरवाल पुलिस चौकी प्रभारी विश्व प्रताप का कहना है कि दो घंटे तक आग लगी रही। हालांकि मौके पर पहुंचे दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया। लेकिन दुकान में रखा हुआ सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें