पौड़ी। जनपद पौड़ी के 12 युवाओं का एक प्रशिक्षु दल आज उत्तरकाशी रवाना होगा। यहां दल को नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) में ‘लो एल्टीट्यूट गाइड कोर्स’ का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 10 दिवसीय प्रशिक्षण में छात्रों के दल को कोर्स के विभिन्न आयामों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जनपद पौड़ी के पर्यटन विभाग की ओर से युवा पीढ़ी को साहसिक खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने व कॅरिअर की नई राह चुनने के लिए पहल की गई है। इसके तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 12 युवाओं के एक प्रशिक्षु दल का चयन किया गया है जिसे निम में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला पर्यटन विकास अधिकारी पौड़ी प्रकाश सिंह खत्री ने बताया कि लो एल्टीट्यूट गाइड कोर्स के प्रशिक्षण के लिए श्रेय सुंदरियाल, अनुराग केष्टवाल, राहुल, अंकित कुमार धूलिया, शिखर नेगी, अमन गौड़ व सुशांत नेगी, रिखणीखाल क्षेत्र से अमन, अंकित रावत, खिर्सू से अमन कुमार, श्रीनगर से नदीम अहमद, थलीसैण से मुकेश सिंह को चयनित किया गया है। संवाद