फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: राइंका न्यूली में आयोजित हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

Fri, 05 Dec 2025 11:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
राइंका न्यूली में आयोजित हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
विज्ञापन

कीर्तिनगर। क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज लखेड़ा की पहल पर राइंका न्यूली में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। मौके पर विद्यालय के शिक्षकों ने इस पहल की सराहना की। प्रतियोगिता के दौरान पूछे गए सवालों का सही जवाब देने पर मनोज लखेड़ा की ओर से छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। लखेड़ा ने बताया कि बच्चों में प्रतियोगितात्मक भावना विकसित करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि हर माह बच्चों के बीच सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित कर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन




बुघाणी रोड व हाइडिल कॉलोनी में चलाया सघन सफाई अभियान

श्रीनगर। नगर निगम की ओर से बुघाणी रोड व हाइडिल कॉलोनी परिसर के आस-पास पर्यावरण मित्रों ने सघन सफाई अभियान चलाया। मेयर आरती भंडारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि घरों का कूड़ा सड़कों पर बिल्कुल भी न फेंके। उन्होंने कूड़ा निगम के पर्यावरण मित्रों या निगम के कूड़ा वाहन में डालने को कहा। नगर के स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में उन्हें सहयोग की अपेक्षा जताई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें