फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: रास्ते में खुली छोड़ दी पेयजल पाइप लाइन, दुर्घटना का डर

Wed, 19 Nov 2025 05:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ते में खुली छोड़ दी पेयजल पाइप लाइन, दुर्घटना का डर
विज्ञापन

कोटद्वार। दुगड्डा ब्लॉक की ग्राम पंचायत जुवा में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल लाइन बिछाने का काम डेढ़ साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कार्यदायी संस्था ने गांव के रास्तों में बिछाई गई पाइप लाइन को भूमिगत करने के बजाय खुला छोड़ दिया, जिससे आवाजाही में दिक्कतें और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह नेगी, मातवर सिंह नेगी, मंगल सिंह नेगी, तीरथ सिंह रावत, गोपाल सिंह रावत, कुलदीप सिंह रावत सहित ग्रामीणों ने बताया कि पेयजल निगम पिछले डेढ़ साल से काम कर रहा है, लेकिन गांव में लगभग 75 फीसदी पाइप लाइन अभी भी खुली पड़ी है। कई बार अनुरोध के बाद भी संस्था ने पाइपों को ठीक से नहीं दबाया और अब मिट्टी में सीमेंट मिलाकर उन्हें दबाने की कोशिश की जा रही है, जिससे रास्तों की स्थिति और खराब हो गई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि संस्था ने पहले से बिछी एक इंच व्यास की पुरानी पेयजल लाइन को उखाड़कर नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीणों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए डीएम पौड़ी को शिकायत भेजी है।
विज्ञापन

.
ग्रामीणों की शिकायत मिल चुकी है। ठेकेदार द्वारा पेयजल लाइन को भूमिगत करने का काम किया जा रहा है। जिन स्थानों में लाइन भूमिगत नहीं हुई है, वहां भी जल्द पेयजल लाइन को भूमिगत करा दिया जाएगा।
- पूजा सिंह, जेई पेयजल निगम कोटद्वार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें