फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: सतपुली मल्ली के पास हाईवे पर आया बोल्डर, तीन घंटे ठप रही आवाजाही

Sun, 15 Feb 2026 06:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच प्रशासन ने बोल्डर को तोड़ने के बाद हाईवे पर सुचारू कराया यातायात, लोगों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन

सतपुली। पौड़ी नेशनल हाईवे पर गुमखाल-सतपुली के बीच हाईवे चौड़ीकरण के दौरान सतपुली मल्ली के पास रविवार दोपहर बोल्डर आने से मार्ग अवरूद्ध हो गया। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
छोटे वाहन वैकल्पिक मार्ग कुल्हाड़-रैतपुर और गुमखाल-जयहरीखाल-मैंदोली मार्ग से होकर सतपुली और कोटद्वार पहुंचे। बस और ट्रक आदि बड़े वाहन दोनों ओर वहीं खड़े रहे। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निर्माण एजेंसी ने पोकलेन मशीनों से बोल्डर को हटाकर आवाजाही शुरू कराई।
विज्ञापन

गुमखाल और सतपुली के बीच कई जगहों पर चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। रविवार को दोपहर करीब 12:50 बजे पहाड़ कटिंग के दौरान कुल्हाड़ व सतपुली के बीच सतपुली मल्ली में एक विशाल बोल्डर व मलबा हाईवे पर आ गया जिससे कोटद्वार और पहाड़ी क्षेत्रों की ओर से आने वाले दर्जनों वाहन दोनों ओर फंस गए। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। छोटे वाहन कटुगांव-रैतपुर और गुमखाल-जयहरीखाल-मैंदोली मार्ग से होकर सतपुली और कोटद्वार पहुंचे, जबकि बस और ट्रक आदि बड़े वाहन दोनों ओर वहीं खड़े रहे।
इससे बसों से यात्रा कर रही सवारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई बसों ने सवारियों को आपस में अदल-बदल कर वापसी की राह पकड़ी। करीब 3 घंटे बाद अपराह्न 3:45 बजे बोल्डर को हटाकर मार्ग को आवाजाही के लिए खोला गया। इससे पहले गत 20 जनवरी को भी यहां पर काफी मात्रा में बोल्डर व मलबा आने से आवाजाही ठप हुई थी। तब एनएच प्रशासन को मार्ग को खोलने में तीन दिन का समय लगा था।
विज्ञापन


कुल्हाड़ व सतपुली मल्ली गांव के बीच पहाड़ कटिंग के दौरान बड़ा बोल्डर आने से पौड़ी हाईवे दोपहर 12:50 बजे बंद हो गया था। पोकलेन मशीनों से बोल्डर को हटवाकर आवाजाही सुचारू करा दी गई है। इस दौरान हाईवे करीब तीन घंटे बाधित रहा।
-आशीष सैनी, जेई एनएच खंड धुमाकोट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें