फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे के लिए कमिश्नर दफ्तर पर अनशन पर बैठे

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। सड़क निर्माण से कटी जमीन का मुआवजा नहीं मिलने पर टिहरी जिले के दो ग्रामीण आयुक्त कार्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि भुगतान होने के बाद ही अनशन समाप्त किया जाएगा।
विज्ञापन

कमिश्नर कार्यालय में बृहस्पतिवार से भूख हड़ताल पर बैठे टिहरी जनपद के रमोल गांव निवासी सुुभाष चंद्र ने कहा कि तीन साल पहले प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के के तहत भेलुुंता-हथेल-देवल मोटर निर्माण किया गया था। इस सड़क के निर्माण में उनकी सिंचित भूमि भी कटी थी। कई बार मांग करने के बावजूद सिंचाई खंड नई टिहरी ने उन्हें अब तक जमीन का मुआवजा नहीं दिया है। ऐसे में मुआवजे के लिए आयुक्त कार्यालय में भूख हड़ताल पर बैठने के सिवाय उनके पास और कोई रास्ता नहीं था वहीं धारगड़ गांव निवासी सूरत सिंह पंवार ने कहा कि सड़क निर्माण से उनकी जमीन और मकान क्षतिग्रस्त हुआ था। जिसका अब तक उन्हें भुगतान नहीं मिला है। दोनों अनशनकारियों ने कहा कि भुगतान मिलने के बाद ही वे अपना अनशन समाप्त करेंगें। इधर, अपर आयुक्त हंसादत्त पांडे ने बताया कि इस संबंध में मंडलायुक्त सीएस नपलच्याल ने टिहरी जिला प्रशासन को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश किए हैं। उन्होंने बताया कि पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता को समस्या शीघ्र निस्तारित करने को कहा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें