फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौवीं की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के निंबूचौड़ गांव में नाैंवी की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह घर पर मृत पड़ी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रख दिया है। पुलिस ने आशंका जताई की छात्रा की मौत जहर खाने से हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार किरन (15) पुत्री घनानंद निवासी निंबूचौड़ जीआईसी घमंडपुर में पढ़ती थी। वह आजकल राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में हो रहे गढ़देवा खेलकूद प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग कर रही थी। उसके पिता ने बताया कि वह पिछले तीन-चार दिन से परेशान लग रही थी। लेकिन उसने इस बारे में कुछ नहीं बताया। बुधवार सुबह उसने तबियत खराब होने की बात कही और स्कूल भी नहीं गई। उसे पास ही किसी निजी स्वास्थ्य केंद्र में ले गए। जहां चिकित्सक ने दवाई देकर कहा कि वह ठीक है। घर आकर वह अपने कमरे में लेट गई। दिन के लगभग दो बजे उसके पिता कमरे में गए तो उसके नाक और मुंह से झाग निकल रहा था। आसपास के बुजुर्गों ने उसकी नब्ज देखी तो उसकी मौत हो चुकी थी।
परिजनों के अनुसार उसकी मां की करीब दस साल पूर्व मौत हो चुकी थी। वह सौतेली मां के साथ रहती थी। सौतेली मां से एक बेटा है। पिता साधारण किसान हैं। मामले की जांच कर रहे एसआई मो. यूनुस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जहर खाने का लग रहा है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें