पौड़ी। जिला प्रशासन ने शहर के विभिन्न स्थानों में लगाई गई आतिशबाजी की दुकानों में निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर सभी विक्रेताओं को दुकानों में जरूरी अग्निशमन यंत्र रखने के निर्देश दिए।
उपजिलाधिकारी पीएल शाह की अगुवाई में प्रशासन की टीम ने शहर के बस स्टेशन, धारा रोड, एजेंसी चौक, लोअर बाजार समेत आदि जगहों पर लगी पटाखे व अन्य आतिशबाजी की दुकानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर एसडीएम ने सभी विक्रेताओं को दुकान में सीज फायर सिलेंडर, रेत व पानी की व्यवस्था आदि रखने के निर्देश दिए।