फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रम के साथ पूर्व छात्र मिलन कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। सेंट थेरेसास स्कूल का पूर्व छात्र मिलन समारोह रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के पूर्व और वर्तमान में अध्ययनरत छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन पलिका अध्यक्ष विपिन मैठाणी ने किया।
विज्ञापन

रविवार को सेंट थेरेसास स्कूल परिसर में आयोजित पूर्व छात्र मिलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष विपिन मैठाणी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्रों को एक दूसरे को जानने का मौका मिलता है। स्कूल प्रबंधक फादर बीजू वडेक्कल ने कहा कि स्कूल में अध्ययनरत छात्र पूर्व छात्रों की सफलता के बारे में जानें और उससे प्रेरणा लें। इसी उद्देश्य से मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। मिलन समारोह में पूर्व छात्रों की कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सुधीर जोशी अध्यक्ष, अंजलि भंडारी उपाध्यक्ष, दिव्यांशु बहुगुणा सचिव, विकास घिल्डियाल कोषाध्यक्ष, सोनिया किन्नर सह सचिव, व रघुबीर बिष्ट, उत्तम भंडारी, रजत पंवार, तीस्ता गुसांई, उर्वशी रावत, लक्षिता कपूर, उदय रावत को सदस्य मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के पूर्व प्रबंधक फादर मेथ्यू तनंग कालेल, प्रधानाचार्य सिस्टर बेट्सी, फादर पालथिनिगल, सिस्टर प्रशांत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें