फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा मिस और पुलकित बने मिस्टर गूंज

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। पौड़ी के जीबी पंत इंजीनियरिंग कालेज में आयोजित तीन दिवसीय ‘गूंज-2014’ में इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग की पूजा पपनै मिस गूंज और बायोटेक्नोलाजी इंजीनियरिंग के पुलकित कैंपवाल को मिस्टर गूंज चुना गया। इस महोत्सव में इलेक्ट्रानिक्स विभाग की टीम ओवर आल विजेता बनी।
विज्ञापन

कालेज के महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में शनिवार को देर रात में आयोजित मिस गूंज और मिस्टर गूंज का फाइनल राउंड सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। प्रतिभागियों ने रैंप पर अपनी प्रतिभा दिखाई। समापन में हुई रैंप प्रतियोगिता में इलेक्ट्रानिक्स प्रथम, मैकेनिकल द्वितीय, कंप्यूटर साइंस तृतीय स्थापन पर रहा। युगल नृत्य में एमसीए प्रथम, इलेक्ट्रानिक्स विभाग द्वितीय, सिविल तृतीय रहा। तीन दिवसीय महोत्सव में इलेक्ट्रानिक्स विभाग प्रथम, कंप्यूटर साइंस द्वितीय और बायोटेक्नोलाजी विभाग तीसरे स्थान पर रहा।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी चंद्र शेखर भट्ट विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक अजय जोशी और कालेज के प्राचार्य प्रो अनुराग स्वामी ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम का संचालन राहुल नेगी, निशांत, अनूप, मयंक नेहरू, युक्ति शर्मा, वीथिका जोशी, विवेक खंडूरी ने किया। इस मौके पर डा. आशीष नेगी, डा. प्रीति डिमरी, वीएम ठक्कर, डा. एके गौतम, डा एसके वर्मा, डा. किरीट सेमवाल, तनवी नेगी, संजय डिमरी, जगत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें