फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग ने बढ़ाई चौकसी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। त्योहारीसीजन शुरू होते ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भी सक्रिय हो गई है। विभागीय अधिकारियों ने खाद्य विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। मिठाई और मावे पर खासतौर पर नजर रखी जा रही है। मावे की जांच के लिए विशेष किट मंगवाई गई है।
विज्ञापन

त्योहारों के सीजन के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग शहर के खाद्य पदार्थ विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर रहा है। खाद्य सुरक्षा निरीक्षक बीएस चौहान ने बताया कि त्योहार को देखते हुए पूरे जिले में अभियान चलाया जा रहा है। नकली मावे व मिठाइयों पर नजर रखी जा रही है। इसके तहत विभाग ने श्रीनगर शहर में भी सघन छापेमारी अभियान चलाया है। अब तक शहर में तीन दर्जन से अधिक दुकानों का निरीक्षण किया गया। इनमें से आधा दर्जन सैंपल लिए गए। चौहान ने बताया कि मावे की चेकिंग के लिए विशेष किट मंगवाई गई है। फिलहाल मावे की जांच में कहीं कोई कमी नहीं पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें