लैंसडौन। आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन की 10वीं की छात्रा आकांक्षा गुहा का प्रोजेक्ट ‘हाइट एडजेस्टेबल वाश बेसिन’ राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित हुआ है। देश के 15 राज्यों में से 28 प्रतिभागियों को इस प्रोजेक्ट के लिए चयनित किया गया है।
स्कूल के प्रधानाचार्य जेम्स एंथोनी ने बताया कि यह प्रतियोगिता इग्नाइट 2014 के द्वारा आयोजित कराई गई थी। जिसमें प्रतिभागियों को अपने प्रोजेक्ट आनलाइन अगस्त माह में अहमदाबाद में जमा कराने थे। प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों में से 28 के मॉडल पुरस्कार के लिए चुने गए। जिसमें लैंसडौन आर्मी स्कूल की आकांक्षा गुहा भी शामिल है। प्रधानाचार्य ने बताया कि सभी विजेताओं को पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल के जन्म दिन पर पुरस्कार दिया जाएगा। यह पुरस्कार उनको आईआईएम अहमदाबाद में आयोजित एक समारोह में दिया जाएगा। विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर विनोद रायजादा ने आकांक्षा की इस उपलब्धि पर बधाई दी। रायजादा ने इसे उत्तराखंड का गौरव बताया। आकांक्षा के पिता कर्नल गौतम गुहा सहित पूरा परिवार उसकी इस उपलिब्ध पर प्रसन्न है। आकांक्षा ने प्रोजेक्ट के बारे में बताया कि उसने लोगों के साइज के हिसाब से कौन सा वाश बेसिन प्रयोग में लाना है। इसेे प्रोजेक्ट के जरिये बताया है। इससे छोटी हाइट से लेकर लंबे लोगों को किस तरह का वाश बेसिन इस्तेमाल में लाना है। उन्हें मदद मिलेगी।