कोटद्वार। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के आह्वान पर कोटद्वार के सभी बैंक कर्मियों ने बदरीनाथ मार्ग स्थित पीएनबी बैंक शाखा के बाहर शाम पांच बजे सरकार के खिलाफ नारे बाजी की।
यूनियन के जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि केंद्र सरकार बार-बार वार्ता करके भी कर्मचारियों का वेतन नहीं बढ़ा रही है। कर्मचारी वेतन भत्ते में 25 प्रतिशत की वृद्धि करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले भी सकार के साथ वार्ता में 11 प्रतिशत वेतन वृद्धि की बात हुई थी। लेकिन अभी तक इस में भी कोई वृद्धि नहीं की गई। जबकि अन्य विभागों में वेतन भत्ते बढ़ गए हैं। यहीं कारण है, कि बैंक कर्मी नौकरी छोड़ कर अन्य विभागों में जा रहे हैं। एक ओर सरकार श्रमेव जयते योजना लागू कर रही हैं, और दूसरी ओर श्रमिकों के अधिकार धीरे-धीरे खत्म किए जा रहे हैं। बैंक कर्मचारियों ने कहा कि 12 नवंबर को एक दिन की हड़ताल करेंगे। इसके बाद भी नहीं हुआ तो वह अनिश्चित कालीन हड़ताल करने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष वीपीएस बिष्ट, गजपाल सिंह, रमेश सती, ऋचा थपलियाल, ईशा नेगी, सुनील कुमार आदि लोग मौजूद थे।