फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदोन्नत वेतमान नहीं मिलने पर निगम कर्मियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड वन विकास निगम स्केलर संघ ने तृतीय पदोन्नत वेतनमान ग्रेड पे निर्धारित नहीं किए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया। निगम कर्मियों ने आरोप लगाया कि वन विकास निगम के अधिष्ठान वर्ग इसमें जानबूझकर रोड़ा अटका रहा है।
विज्ञापन

संघ की हिंदू पंचायती धर्मशाला में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वन विकास निगम छपान कार्य करने में विलंब कर रहा है। जिससे निगम को लौट आवंटित होने में विलंब हो रहा है। जिससे विदोहन का काम समय पर होना संभव नहीं। इससे प्रकाष्ठ की गुणवत्ता प्रभावित होने की संभावना है। बैठक के बाद इन विषयों को लेकर कर्मचारी प्रबंधक के साथ वार्ता के लिए उनके कार्यालय में गए। प्रबंधक की ओर से पांच नवंबर तक समस्याओं के निराकरण का लिखित आश्वासन दिया गया। कर्मियों ने कहा कि यदि इस समय तक समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे। बैठक में संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौधरी, क्षेत्रीय मंत्री प्रकाश चंद्र हेमदान, बलवीर सिंह बिष्ट, विजय सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें