फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र आंदोलन की आंच हुई और तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पूर्व छात्रसंघ महासचिव पर मुकदमा दर्ज होने के बाद हेनब गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्र आंदोलन की आंच और तेज हो गई है। छात्रों ने प्रशासनिक भवन के मुख्य गेट पर मानव संसाधन विकास मंत्री और कुलपति का पुतला फूंका। छात्राएं भी खुलकर आंदोलन में शरीक हो गई हैं।
विज्ञापन

विवि के मुख्य नियंता ने बुधवार को छात्रसंघ के पूर्व महासचिव दर्शन दानू के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने व सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया। इससे छात्र आंदोलन और भड़क गया। बृहस्पतिवार को भारी संख्या में छात्राएं भी धरने पर बैठीं। छात्रों ने मानव संसाधन विकास मंत्री व कुलपति का पुतला दहन किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के अधिकारियों पर छात्रों के मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। छात्रसंघ अध्यक्ष दिव्यांशु बहुगुणा ने कहा कि विश्वविद्यालय ने पूर्व महासचिव पर फर्जी मुकदमा दर्ज करवा दिया, लेकिन फर्जीवाड़ा करने वाले शिक्षकों व अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।
छात्र नेता पुष्पेंद्र पंवार, विकास कठैत, ऋतांशु कंडारी, मनोज रावत आदि ने कहा कि कुलपति झूठे आश्वासन दे रहे हैं। हर बार कमेटियों का गठन करने के बाद भी परिणाम नहीं मिल पाए हैं। कैंपस वेटेज मामले पर विश्वविद्यालय की ओर से गंभीर प्रयास नहीं किए गए। दूसरी ओर कुलपति प्रो. एलजे सिंह ने छात्रों से आंदोलन समाप्त करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि छात्रों की सभी मांगों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी, लेकिन कैंपस वेटेज मामले में मंत्रालय स्तर पर ही कार्रवाई संभव है।
विज्ञापन


कक्षाएं करवाई बंद
श्रीनगर। बृहस्पतिवार को छात्रों ने बिड़ला और चौरास परिसर में कक्षाएं नहीं चलने दी। इस कारण एमसीए विभाग में इंटरनल परीक्षाएं नहीं हो पाई। हालांकि जिन विभागों में परीक्षाएं शुरू हो चुकी थीं, छात्रों ने उन्हें जारी रहने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें