फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की सेंट्रो कार का लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने पिछले महीने कोटद्वार में बरामद फर्जी नंबर प्लेट की सेंट्रों कार का सुराग लगा लिया है। बदमाशों ने इसे दिल्ली से चुराया था। इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर मामले की गहनता से जांच हुई तो कार दिल्ली के एक व्यापारी की निकली। जो पांच सितंबर को लाजपतनगर से चोरी हुई पाई गई। पुलिस के अनुसार मामले की जानकारी दिल्ली पुलिस को दे दी गई है। जल्द ही इस केस को दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जांच अधिकारी उपनिरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि गत 21 सितंबर को नजीबाबाद रोड पर गबरसिंह कैंप के पास कार में सवार दो सदिग्ध युवकों को जब रोकने का प्रयास किया गया था, उन्होंने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया था। तब पुलिस ने दोनों को दबोचकर उनके पास से एक तमंचा, चाकू और कार बरामद की थी। बदमाश रिजवान पुत्र महबूब निवासी जाफ्तागंज थाना नजीबाबाद बिजनौर और शहनवाज पुत्र खुर्शीद निवासी जाफ्तागंज बिजनौर इस केस में जेल में हैं। उनकी कार में देहरादून की नंबर प्लेट फर्जी पाई गई थी। तब से मामले की गहनता से जांच की जा रही थी। इंजन और चेसिस नंबर के आधार संबंधित कंपनी, डीलर के माध्यम से मालिक तक पहुंचा गया। मालिक दिल्ली नेहरू नगर निवासी मनोहरलाल पुत्र गोविंदराम निकले। उन्होंने बताया कि उक्त कार पांच मई को लाजपतनगर से चोरी हो गई थी, जिसकी सूचना लाजपतनगर थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने चोरी की कार के बारे में शून्य एफआईआर दर्ज की थी, जिसे अब दिल्ली ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें