कोटद्वार। यमकेश्वर ब्लाक के नवनिर्वाचित ज्येष्ठ प्रमुख विनोद डबराल का कहना है कि उसे पिछले कुछ दिनों से जान से मारने की धमकी भरे फोन आ रहे हैं। डबराल ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर देकर मामला दर्ज कराने की मांग की है।
बृहस्पतिवार सुबह करीब ग्यारह बजे विनोद डबराल ने कांग्रेसियों के साथ कोतवाली पहुंचकर दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। विनोद डबराल हाल ही में यमकेश्वर ब्लाक से ज्येष्ठ प्रमुख चुने गए है साथ ही वर्तमान में कांग्रेस के जिला महामंत्री भी हैं। तहरीर मेें कहा है कि दो तीन दिनों से उसे धमकी भरे फोन आ रहे हैं। बुधवार रात्रि करीब नौ बजे उनके मोबाइल पर फिर फोन आया, जिसमें उसको परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी गई।