फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 केंद्रों पर 16 हजार देंगे बीएड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के 16 हजार परीक्षार्थी एक जून को करीब 35 केंद्रों पर बीएड परीक्षा देंगे। विवि ने 20 मई तक सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र भेज देगा। विवि बीएड प्रवेश परीक्षा का परीक्षाफल शीघ्र जारी करने के लिए भी कसरत कर रहा है।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि से संबद्धता प्राप्त 54 केंद्रों में वर्तमान में बीएड कोर्स चल रहे हैं। शैक्षणिक सत्र 2014-15 के लिए संबद्धता विस्तारीकरण का कार्य विवि प्रशासन कर रहा है। इसके लिए निरीक्षण टीमों का गठन कर लिया गया है। आगामी एक जून को विवि की बीएड प्रवेश परीक्षा होनी है। इस परीक्षा के लिए 16 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा के लिए 20 मई तक विवि प्रवेश पत्र भेज देगा। ओएसडी परीक्षा प्रो. एलजे सिंह ने बताया कि तीनों परिसरों समेत सभी 54 केंद्रों के लिए 16 हजार परीक्षार्थियों की परीक्षा की व्यवस्था विवि कर रहा है। बता दें कि बीते वर्ष भी 17 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से साढ़े छह हजार अभ्यर्थी सफल हुए थे। इसके बावजूद तीन दौर की काउंसिलिंग के बावजूद बीएड की सीटें नहीं भर पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें