फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढौंटियाल और नागदेवता मंदिर में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। ग्राम पंचायत बौंठा के ढौंटियाल और नागदेवता मंदिर में चोरों ने सेंधमारी कर घंटे, कलश और हजारों के छत्र उड़ा लिए। निवर्तमान ग्राम प्रधान सतेश्वर प्रसाद बौंठियाल ने इस मामले में एसडीएम को तहरीर दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार पांच अप्रैल को उनके गांव के दो मंदिरों में चोरी की घटनाएं हुई हैं। चोरों ने सेंधमारी कर दोनों मंदिरों में से पांच पीतल के बड़े घंटे, एक पीतल का कलश, 18 चांदी के छत्र समेत कई सामान चुरा लिया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ सुराग नहीं लगा। मठ-मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणाें में रोष बना हुआ है। अपराधियाें में पुलिस-प्रशासन का खौफ नहीं रह गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि इन मंदिरों में दो बार पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। वर्ष 2008 में चोर ढौंटियाल मंदिर से दानपात्र ही उड़ा ले गए थे। कुछ दिन बाद मंदिर से कुछ दूरी पर दानपात्र टूटा हुआ मिला था। 25 जनवरी 2009 को भी चोरों ने इन दोनों मंदिरों में हाथ साफ किए थे। इसमें 20 पीतल के घंटे, और 20 चांदी के छत्र चोरी कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें