श्रीनगर। गढ़वाल विश्वविद्यालय ने संशोधित खेल कैलेंडर जारी किया है। अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं की तिथियों में बदलाव की वजह से विवि को खेल कैलेंडर में संशोधन करना पड़ा है। इसके तहत अक्तूबर से दिसंबर तक होने वाली अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिताओं की तिथियां आगे सरका दी गई हैं।
विवि के खेल निदेशक डॉ. सीपी सिंह के मुताबिक हॉकी (महिला) 2 अक्तूबर, हॉकी (पुरुष) 9 अक्तूबर, खो-खो (पुरुष) 8 नवंबर से राठ महाविद्यालय पैठाणी में होगी। एथलेटिक्स (महिला/पुरुष) 27 नवंबर, शूटिंग (महिला/पुरुष) 23 दिसंबर और वेटलिफ्टिंग (पुरुष) 20 दिसंबर से डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून में होगी। टेबल टेनिस की मेजबानी एम पीजी कॉलेज मसूरी 8 अक्तूबर से करेगा। वालीबाल (महिला/पुरुष) क्रमश: 7-10 अक्तूबर से स्नातकोत्तर महाविद्यालय टिहरी में होगी। कुश्ती (महिला/पुरुष) आरएम पीजी कॉलेज नारसन में 19 अक्तूबर, हैंडबॉल (महिला/पुरुष) 21 अक्तूबर से ऋषिकेश, कबड्डी (पुरुष) 24 अक्तूबर से आरएमपीजी कॉलेज नारसन, बॉक्सिंग (महिला/पुरुष) 1 नवंबर से डीबीएस कॉलेज देहरादून और जूडो (महिला/पुरुष) 2 दिसंबर, योगा 4 दिसंबर से बीसीसी श्रीनगर में होंगे।