फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभावान छात्र ही दिलाएंगे पहचान : नैथानी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। भगवती मेमोरियल पब्लिक हाईस्कूल का रजत जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि शिक्षा और पेयजल मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि प्रतिभावान छात्रों से ही विद्यालय को पहचान मिलती है। प्रतिभावान विद्यालयों के लिए राज्य सरकार हर संभव मदद देने को कृत संकल्प है।
विज्ञापन

घसियामहादेव स्थित भगवती मेमोरियल पब्लिक स्कूल के 25 वर्ष पूर्ण होने पर विद्यालय की ओर रजत जयंती समारोह मनाया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सबसे पहले नवीं की छात्राआें ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद छात्राओं ने स्वागत गीत गाया और नृत्य किया। नन्हें-मुन्ने बच्चों के गुडमॉर्निंग सांग ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे दो नाटक फेयर प्ले और सेव योर इन्वारमेंट। फेयर प्ले हिन्दी कहानी पंच परमेश्वर का अंग्रेजी रूपांतर था। इसमें योगेश और प्रवंजना ने शानदार अभिनय किया। इसके अलावा बच्चों ने गणेश वंदना, गढ़वाली नृत्य और मराठी नृत्य भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन जय हो गीत पर शानदार नृत्य के साथ हुआ।
प्रधानाचार्य प्रभा बहुगुणा और महेश गिरि ने विद्यालय की समस्याएं शिक्षा मंत्री के सम्मुख रखीं। शिक्षा मंत्री ने भूमि के लिए राजस्व विभाग और डीएम को अवगत कराने का आश्वासन दिया। विधायक प्रतिनिधि अमित जुगराण ने कहा कि विद्यालय की समस्याएं क्षेत्रीय विधायक के सम्मुख रखी जाएंगी। संचालन मुकेश उपाध्याय ने किया। इस मौके पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला, खंड शिक्षा अधिकारी बीएल आर्य, ऊषा नौटियाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


इंसेट
टास्क फोर्स का होगा गठन
श्रीनगर। कबीना मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि आगामी यात्रा सीजन में सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी जाएंगी। सीजन शुरू होने से पहले ही पेयजल के लिए टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। इसका कार्य यात्रा मार्गों पर सूखी पड़ी पेयजल टंकियों और पाइप लाइनों के बारे में तुरंत संबंधित विभाग को जानकारी देना होगा। दूर-दराज और सूखाग्रस्त क्षेत्रों में टैंकरों और घोड़ों पर पेयजल की सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें