फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत ट्रेन में बैठकर किशोर पहुंचे कोटद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। दिल्ली से गलत ट्रेन में बैठे दो किशोर कोटद्वार पहुंच गए। दोनों किशोर एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। दोनों ही बृहस्पतिवार को दिल्ली से ट्रेन में चढे़ थे। थोड़ी देर बाद ही उन्हें नींद आ गई और वह सोते हुए सीधे कोटद्वार पहुंच गए।
विज्ञापन

दोनों किशोर दिल्ली के करावल नगर के रहने वाले हैं। यहां पहुंचे किशोर 13 वर्षीय कपिल ने बताया कि वह और उसका दोस्त अभिषेक को खुर्जा जाना था। काफी देर तक बैठे रहने के बाद दोनों को नींद आ गई। रात को नींद तो टूटी, लेकिन दोनों सही जगह का अंदाजा नहीं लगा सके। कपिल ने बताया कि दोनों सुबह कोटद्वार पहुंचे तो कुछ समझ में नहीं आ रहा था। इस पर दोनों ने स्टेशन पर ही किसी युवक को अपने घर पर बात कराने को कहा। युवक ने दोनों किशोरों के घर पर फोन से बात करा दी। उनके परिजनों ने युवक से दोनों को कोतवाली में पहुंचा देने का अनुरोध किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों के परिजनों से बात कर ली गई है। देर शाम तक दोनों के परिजनों के यहां पहुंचने पर दोनों को उनके हवाले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें