श्रीनगर। बीएसएनएल (इंप्लाइज यूनियन) गाजियाबाद के जिला सचिव सुकेंदर पाल सिंह की गत 22 अक्तूबर को गाजियाबाद जीएम कार्यालय में हुई हत्या के विरोध में बीएसएनएल इंपलाइज यूनियन एक दिवसीय हड़ताल कर रही। बीएसएनएल सी-डॉट कार्यालय परिसर में हुई सभा में बीएसएनएल इंपलाइज यूनियन उत्तराखंड सर्किल के अध्यक्ष बीपी डोभाल ने सुकेंदर के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी करने और बीएसएनएल प्रबंधन से हत्या के दोषी जीएम को तत्काल निलंबित करने की मांग की। उन्होंने कहा यदि मांग पर अमल नहीं हुआ तो इसके गंभीर परिणाम सामने आएंगे। हड़ताल पर बीएसएनएल इंपलाइज यूनियन श्रीनगर के जिलाध्यक्ष गणेश काला, विष्णु उनियाल, एमएम सती, योगेंद्र सिंह, सबाना परवीन, एमएस राणा और मोहन सिंह आदि बैठे।
दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
गोपेश्वर। भारत संचार निगम कर्मचारी संगठन ने शुक्रवार को कार्यालय में धरना देकर गाजियाबाद में तैनात यूनियन के जिला सचिव सुकेंदर पाल के हत्या का शीघ्र खुलासा कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष ललित किशोर हटवाल, सचिव सुरेंद्र नेगी, रमेश चंद्र, प्रताप सिंह, पीएस रावत, राम सिंह, गौरा देवी ने कहा कि सुकेंदर पाल की हत्या साजिश के तहत हुई है। यदि शीघ्र पाल के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो आंदोलन किया जाएगा।
हड़ताल पर रहे कर्मी
कोटद्वार। बीएसएनएल (इंप्लाइज यूनियन) गाजियाबाद के जिला सचिव सुकेंदर पाल सिंह के हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को बीएसएनएल कर्मचारी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने बीएसएनएल कार्यालय के सामने धरना भी दिया। उन्होंने दोषियों को दंडित करने की मांग की। वहीं एसडीओ आर के कुकरेती ने बताया कि हड़ताल के बावजूद व्यवस्था ठीक से चलती रही।
हड़ताल पर रहे बीएसएनएल कर्मी
नई टिहरी। बीएसएनएल इंपलाइज यूनियन गाजियाबाद के जिला सचिव सुकेंदर पाल सिंह की हत्या के करीब एक माह बाद भी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर निगम के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। बीएसएनएल के जिला प्रबंधककार्यालय के गेट पर धरना दिया। जिसमें जिला सचिव एमपी उनियाल, आनंद सिंह नेगी, प्यार सिंह, जेपी जुयाल, केएन भट्ट, कीर्तिदत्त उनियाल, गुरु प्रसाद कोठियाल, जयेंद्र मोहन पांडे आदि बैठे।